अमर सिंह का निष्कासन चाहते हैं मुस्लिम विधायक

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सपा विधायक महबूब अली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुलायम सिंह को अमर सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लेना चाहिए। यही नहीं उन्हें तो पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए, क्योंकि अमर सिंह ने पार्टी की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।
वहीं संबल से विधायक इकबाल महमूद, मेरठ के किथोर से विधायक शाहिद मंजूर मेरठ से युवजन सभा के अध्यक्ष वसीम रजा और मुरादाबाद से पूर्व पार्टी जिलाध्यक्ष जावेद खान ने भी अमर सिंह के सपा से निष्कासन की मांग की है।
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी के बारे में पूछे जाने पर सभी ने कहा कि ये सब एक ही मंडली के हैं, एक साथ पार्टी छोड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications