भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हाई अलर्ट

खुफिया विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान अधीकृत कश्मीर में एक हजार से ज्यादा आतंकवादी घुसपैठ करने को तैयार बैठे हैं। पिछले एक महीने से घने कोहरे का फायदा उठाते हुए आतंकवादी लगातार भारतीय सीमा में दाखिल होने के प्रयास कर रहे हैं। इसे देखते हुए बीएसएफ ने चौबीस घंटे सीमा पर गश्त करने का निर्णय लिया है।
पिछले साल 433 बार हुई घुसपैठ की कोशिश
कोहरे को देखते हुए बीएसएफ के जवानों को और ज्यादा निगरानी रखने की हिदायत दी गई है, ताकि घने कोहरे का फायदा उठाकर आतंकवादी घुसपैठ न कर सकें। खबर है कि आतंकी घने कोहरे में सीमा पर लगी बाड़ को काट-कर घुसने के प्रयास करते रहते हैं।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में तीन बार घुसपैठ के प्रयास हो चुके हैं। तीनों वारदातों में बीएसएफ के जवानों और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी भी हुई। यदि सुरक्षा ऐंसियों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2009 में घुसपैठ की कुल 433 बसा कोशिशें हुईं। वहीं 2008 में 342 बार आतंकियों ने भारतीय सीमा में घुसने के प्रयास किए थे।












Click it and Unblock the Notifications