बॉर्डर पर फिर हुई घुसपैठ की कोशिश

Indo-Pak border
जम्मू। भारत में आतंक फैलाने के मनसूबे के साथ पाकिस्‍तान से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की आतंकवादियों की कोशिशों को एक बार फिर भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नाकाम कर दिया। बीएसएफ से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक घुसपैठ की कोशिश रविवार को अखनूर जिले के पास कानाचक सेक्‍टर में हुई। इस दौरान पाकिस्‍तान की ओर से गोलीबारी हुई, जिसका बीएसएफ के जवाबनों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

बीएसएफ के मुताबिक जम्मू से करीब 35 किलोमीटर पश्चिम में स्थित कानाचक सेक्टर में सोमवार सुबह कुछ हलचल महसूस करने के बाद बीएसएफ की गश्त लगा रही एक टुकड़ी ने गोलीबारी शुरू कर दी। यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सकता है कि पाकिस्तानी सीमा से की गई गोलीबारी पाक रेंजरों ने की या घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकवादियों ने।

कोहरे के कारण दृश्यता कम थी, लेकिन सूरज उगने के बाद बीएसएफ जवानों ने पाया कि घुसपैठ रोकने के लगाई गई तारों की बाड़ दो स्थानों पर कटी हुई है। बीएसफ के सूत्रों ने बताया कि आतंकवादी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घने का कोहरे का लाभ उठा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+