गाजा में विस्फोट, 3 फिलीस्तीनी मारे गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय शहर में शक्तिशाली विस्फोट हुआ उस वक्त तीन फिलीस्तीनी विद्रोही इजरायल में राकेट हमले करने की योजना बना रहे थे।
इजरायली सेना ने सिन्हुआ से कहा कि वह इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह विस्फोट हजरायली हमले के जवाब में किया गया है अथवा नहीं।
अस्पताल अधिकारियों ने कहा कि चौथा बंदूकधारी गंभीर रूप से घायल है।
सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि उनके इजरायल में हमले करने के थोड़ी ही देर बाद एक इजरायली मिसाइल ने फिलीस्तीनी विद्रोहियों के समूह पर हमला किया जिसमें तीन फिलीस्तीनी घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications