फैजाबाद में निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिरा, 5 मजदूर घायल
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर.के.एस. राठौड़ ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में किसी के मरने की खबर नहीं है। पुलिस ने पांच मजदूरों को मलबे से निकाल लिया है। सभी घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
राठौड़ ने कहा कि मलबे में कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी हैं, पूरा मलबा हटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
पुलिस के मुताबिक जिले के रोजा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दो खंभों के बीच का हिस्सा गिरने से यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications