चण्डीगढ़ में प्राथमिक कक्षाएं 13 जनवरी तक बंद
चण्डीगढ़ के गृह और शिक्षा सचिव राम निवास ने कहा कि मौसम में कोई सुधार नहीं है और सर्दी से सबसे अधिक खतरा बच्चों को रहता है, इसी वजह से प्राथमिक कक्षाओं को 13 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है।
अभिभावकों और छात्रों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है। यहां 110 सरकारी और 55 निजी विद्यालय हैं।
चण्डीगढ़ में सोमवार का दिन पिछले सात वर्षो का सबसे सर्द दिन रहा। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान जहां 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "गत सात वर्षो में सोमवार को सबसे कम अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। वर्ष 2003 में अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications