दिल्ली में मौसम साफ, पर रेल सेवाएं अभी तक प्रभावित
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में मौसम में सुधार हुआ है लेकिन देश के दूसरे हिस्सों में ऐसा नहीं है। कई रेलगाड़ियां अभी विलंब से चल रही हैं और उनके समय में बदलाव किया जा रहा है।"
दिल्ली आने वाली तीन रेलगाड़ियों नॉर्थवेस्ट एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस और बांद्रा गरीबरथ एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है।
खराब मौसम की वजह से कुल 30 रेलगाड़ियां सोमवार को रद्द कर दी गईं। इनमें से 17 रेलगाड़ियां 31 जनवरी तक के लिए स्थगित की गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications