सरकार का दो करोड़ सौर बल्ब लगाने का लक्ष्य
नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मिशन का उद्घाटन करते हुए कहा, "हमने वर्ष 2022 तक देश में दो करोड़ वर्ग मीटर का सौर ऊर्जा संग्राहक स्थापित करने तथा लगभग 7,500 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता को बचाने का लक्ष्य रखा है।"
अब्दुल्ला ने कहा, "वर्ष 2022 तक हम देश में दो करोड़ सौर बल्ब लगा देना चाहते हैं। इसके परिणामस्वरूप प्रति वर्ष लगभग एक अरब लीटर मिट्टी के तेल की बचत होगी।"
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भारत की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 155.8 मेगावाट की है। इसमें अक्षय ऊर्जा का योगदान लगभग 10 प्रतिशत है। इसमें से भी ज्यादातर बिजली पवन ऊर्जा पर आधारित है। सौर ऊर्जा का योगदान इसमें न के बराबर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications