क्यूबा में नई पीढ़ी के नेताओं का अभाव नहीं : उपराष्ट्रपति
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार 79 वर्षीय मेकाडो ने रविवार को तटीय शहर सिएनफ्यूगोस में यूनियन ऑफ कम्युनिस्ट यूथ (यूजीसी) के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "भविष्य के नेता हर जगह हैं।"
वरीयता में राष्ट्रपति राउल कास्त्रो के बाद दूसरे स्थान पर मेकाडो ने कहा कि क्रांति खुद को नए रूप में ढालती रहती है और युवाओं की इसमें बुनियादी भूमिका होती है और वही इसे आगे ले जाएंगे।
उन्होंने कहा, "इस बारे में मुझे कोई संदेह नहीं है।"
तिरासी वर्षीय फिदेल कास्त्रो ने स्वास्थ्य खराब होने की वजह से राष्ट्रपति का पद छोड़ दिया लेकिन वह क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बने हुए हैं। उनके 79 वर्षीय छोटे भाई राउल कास्त्रो को 24 फरवरी 2008 में राष्ट्रपति बनाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications