बेटी के साथ बलात्कार के लिए बाप को 24 साल कारावास की सजा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 57 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड ने अपनी बेटी के साथ वर्ष 2002 में बलात्कार करना शुरू किया। उस समय वह मात्र आठ वर्ष की थी।
समाचार पत्र स्ट्रेट टाइम्स के ऑनलाइन संस्करण ने खबर दी है कि बच्ची के साथ बलात्कार की यह वारदात वर्ष 2008 में तक जाकर रुकी, जब मां को इस घटना की जानकारी हुई।
सिंगापुर के कानून के मुताबिक इस व्यक्ति को बेंत से पीटा नहीं जाएगा, क्योंकि उसकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications