रक्तचाप से पीड़ित महिला ने दिया 4 शिशुओं को जन्म
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार इसिद्रो आयोरा मैटर्निटी अस्पताल के निदेशक हुम्बर्तो नवास ने रविवार को बताया कि डिगना मोरान नाम की इस महिला ने शनिवार को चार शिशुओं को जन्म दिया।
महिला के तीन बच्चे सामान्य प्रसव के जरिए ही पैदा हुए और इनका वजन 1,500 ग्राम था जबकि चौथे बच्चे का वजन 1,300 ग्राम है।
नवास ने कहा कि चारों नवजात शिशुओं की हालत ठीक है लेकिन उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। महिला लोजा प्रांत की रहने वाली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications