कम दूरी तक मार करने वाली 'अस्त्र' मिसाइल का परीक्षण (लीड-1)
राजधानी भुवनेश्वर से करीब 230 किलोमीटर दूर स्थित चांदीपुर परीक्षण स्थल से सुबह करीब 9.45 बजे इस मिसाइल का परीक्षण किया गया।
आईटीआर के निदेशक एस. पी. दाश ने आईएएनएस को बताया, "यह बहुत अच्छी उड़ान रही।"
उन्होंने बताया कि आज ही एक अन्य अस्त्र मिसाइल का भी परीक्षण किए जाने का कार्यक्रम है।
अस्त्र एक अत्याधुनिक सामरिक मिसाइल है जिसे हैड-ऑन मोड पर 80 किलोमीटर और टेल-चेज मोड पर 20 किलोमीटर की दूरी पर ध्वनि से तेज गति वाले शत्रु के विमान को रोकने के लिए बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications