पाक-अफगानिस्तान सीमा अब भी अलकायदा का केंद्र : ओबामा

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा के अब भी अलकायदा के केंद्र बने होने का उल्लेख करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि यमन और सोमालिया में सेना भेजने का उनका कोई इरादा नहीं है।

ओबामा ने एक साक्षात्कार में कहा, "मेरा मानना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच की सीमा को अलकायदा की धुरी मानना महत्वपूर्ण है। उनका नेतृत्व और आतंकवादी सहयोगी वहां हैं।" इस साक्षात्कर के कुछ अंश रविवार को 'पीपुल मैगजीन' में प्रकाशित हुए।

ओबामा ने यमन और सोमालिया को अलकायदा आतंकवादियों के शरणस्थल के रूप में स्वीकार किया लेकिन कहा कि वह दोनों देशों की सरकारों को इस खतरे से निपटने के लिए सहायता देने को प्राथमिकता देंगे।

उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि पूरे वर्ष यमन में अलकायदा ने गंभीर समस्याएं पैदा की। यही सोमालिया के लिए भी सच है। इस देश में काफी बड़ा हिस्सा सरकार के पूर्ण नियंत्रण में नहीं है और अलकायदा इसका लाभ उठाने का प्रयास कर रहा है।"

ओबामा ने कहा कि इन देशों में अमेरिकी सेना भेजने का उनका कोई इरादा नहीं है। ओबामा की टिप्पणी अमेरिका के शीर्ष सैनिक अधिकारियों के बयानों में भी प्रदर्शित हुई।

रविवार को सीएनएन पर प्रसारित साक्षात्कारों में ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष एडमिरल माइक मुलेन और अमेरिकी केंद्रीय कमान के प्रमुख जनरल डेविड एच.पेट्रस ने भी यमन में अमेरिकी सेनाएं भेजने की संभावना से इंकार किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+