आम कार्यकर्ता अमर के समर्थन में उतरे

आजमगढ़ जिले के तरवां गांव स्थित अमर सिंह के पैतृक आवास के सामने सोमवार को हजारों सपा कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर सपा के महासचिव रामगोपाल यादव के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि वे अमर सिंह के हर फैसले में उनके साथ हैं।

सपा के सक्रिय कार्यकर्ता सुधाकर सिंह ने कहा कि अमर सिंह ने पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाया है। उनके साथ पार्टी के एक बड़े नेता रामगोपाल यादव लगातार दुर्व्यवहार कर रहे हैं, इससे आजमगढ़ का हर आम कार्यकर्ता आहत है।

एक अन्य सपा कार्यकर्ता वकील सिंह ने कहा कि अमर सिंह ने सपा को एक नई पहचान दी। पार्टी का जनाधार बढ़ाने में उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान है लेकिन पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता और मुलायम सिंह के घर के लोग अब अमर सिंह के योगदान को भूल गए हैं।

आजमगढ़ के हजारों सपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक तौर पर पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

इससे पहले सपा के मुरादाबाद से विधायक संदीप अग्रवाल ने रविवार को दावा किया था कि पार्टी के पांच सांसद और कम से कम 20 विधायक अमर सिंह के साथ हैं। उन्होंने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को एक पत्र लिखकर कहा कि यह विवाद यदि शीघ्र नहीं सुलझझया गया तो पार्टी का बिखराव तय है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+