अपात स्थिति में उतरा अमेरिकी विमान
न्यूयार्क, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी विमानन कंपनी युनाइटेड एयरलाइंस का एक विमान रविवार को न्यूजर्सी के नेवार्क लिबर्टी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। विमान में सवार सभी 53 लोग सुरक्षित हैं।
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि विमान एयरबस-319 जब उतरा तो उसके सिर्फ दो पहिए ही सही ढंग से खुले थे और विमान एक ओर झुक गया था। हवाई अड्डा कुछ देर बंद रहा। युनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान संख्या 634 शिकागो से चली थी और इसे न्यूजर्सी जाना था। विमान के लैंडिंग गीयर में खराबी आ गई थी।
विमान के उतरने के बाद 48 यात्रियों और चालक दल के पांच सदस्यों ने उतरने के लिए आपात रास्ते का सहारा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications