उड़ीसा में संदिग्ध नक्सलियों ने 2 व्यापारियों की हत्या की
भुवनेश्वर, 11 जनवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के कोरापुट जिले के एक गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने सोमवार सुबह दो स्थानीय व्यापारियों की हत्या कर दी।
यह घटना भुवनेश्वर से 450 किलोमीटर दूर बंधुगांव पुलिस थाने के एक गांव में हुई।
पुलिस उपमहानिरीक्षक संदीप पांडा ने आईएएनएस को बताया, "दो स्थानीय व्यापारियों की संदिग्ध नक्सलियों ने हत्या कर दी है। हम घटना की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं।"
राज्य के 30 जिलों में से करीब आधे में नक्सली सक्रिय हैं। राज्य के दक्षिण में स्थित कोरापुट जिले को नक्सलियों के गढ़ के रूप में जाना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications