एसडीएम के पास करोड़ों की संपत्ति
मिली जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले के घटिया मे ंतैनात एसडीएम प्रहलाद अमरचिया के उज्जैन स्थित आवास पर रविवार को लोकायुक्त पुलिस ने दबिश दी। छापामार कार्रवाई में लगभग दो करोड़ की संपत्ति का पता चला। अमरचिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा ने आईएएनएस को बताया है कि सोमवार को अमरचिया के बैंक लॉकर को खंगाला गया मगर उसमें ज्यादा कुछ नहीं मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications