मेरठ में आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने सोमवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि रविवार को मेरठ के सदर बाजार इलाके से एटीएस और एनआईए की टीमों ने संयुक्त रूप से मिलकर मोहम्मद नासिर नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से आपत्तिजनक दस्तावेज, आईएसआई अधिकारियों के मोबाइल नंबर व दो पासपोर्ट बरामद किए गए हैं।
लाल ने बताया कि नासिर की गिरफ्तारी की औपचारिक जानकारी आज दी गई है। वह मेरठ के कबाड़ी बाजार का रहने वाला है।
लाल ने मुताबिक अभियुक्त ने पूछताछ में कबूला कि वह पिछले कुछ वर्षो से भारतीय सेना और देश के महत्वपूर्ण व्यक्तियों से जुड़ी जानकारियां इकट्ठा कर उन्हें आईएसआई अधिकारियों के बताए अनुसार दुबई के एक पते पर भेजता था, जिसकी एवज में उसे पैसे मिलते थे।
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों द्वारा नासिर से और भी पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications