कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवेगौड़ा के पुतले जलाए
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान देवेगौड़ा के पुतले जलाए और पुतलों को जूते-चप्पलों की माला पहनाई। कार्यकर्ताओं ने उत्तर कर्नाटक के बीदर शहर में जद (से) के कार्यालय पर हमला बोल दिया। इसमें हालांकि कोई भी घायल नहीं हुआ।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरू, मैसूर, बेलगाम, बीदर, चिकमंगलूर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में धरने व प्रदर्शन किए तथा देवेगौड़ा के खिलाफ नारेबाजी की।
गौड़ा ने रविवार को येदियुरप्पा के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।
इस बीच जद (से) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि यदि भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी चुप नहीं बैठेंगे और जवाबी कार्रवाई करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications