निर्माणाधीन ओवरब्रिज ढहने से 9 घायल (लीड-2)
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर.के.एस. राठौड़ ने संवाददाताओं को बताया, सभी घायल खतरे से बाहर हैं। इस हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।
हादसे में किसी के मरने की खबर नहीं है। सभी घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर और फैजाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक जिले के रुदौली थाना क्षेत्र के रोजा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दो खंभों के बीच का हिस्सा गिरने से यह हादसा हुआ।
रूदौली थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने आईएएनएस को बताया कि हादसे में घायल हुए एक कामगार के भाई की तरफ से इस ओवरब्रिज का निर्माण कर रही हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications