नौसेना ने सागर प्रहरी बल का प्रशिक्षण शुरू किया
नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, "पहले बैच का प्रशिक्षण कोच्चि में स्थित नवल गुनेरी स्कूल, 'आईएनएस द्रोणाचार्य' में सोमवार से शुरू हो गया।"
पहले बैच में 15 अधिकारी और 100 जवान होंगे। तीन सप्ताहों का यह प्रशिक्षण पाठ्यक्रम हर छह महीने में आयोजित किया जाएगा।
इस बल में 120 अधिकारी और 1,000 जवान शामिल होंगे। यह बल 80 तीव्र अवरोधी विमानों (एफआईसी) से सुसज्जित होगा। बल की जिम्मेदारियों में तटीय सुरक्षा, तट पर व समुद्र में स्थित नौसेना की संपत्तियों की सुरक्षा, असैन्य एजेंसियों को सहयोग और समुद्री नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराना शामिल हैं।
एसपीबी के जवानों को नौसेना से लिया जाएगा और उन्हें एक निश्चित अवधि तक इस बल में सेवाएं देनी होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications