दिल्ली में स्वाइन फ्लू से और दो की मौत
दिल्ली में स्वाइन फ्लू की सहायक नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस को बताया कि सोमवार को एक 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत अपोलो अस्पताल में हुई जबकि एक 36 वर्षीय महिला की मौत जीटीबी अस्पताल में हो गई।
प्रकाश ने बताया कि दोनों को फेफड़े में संक्रमण होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दिल्ली में सोमवार को एच1एन1 वायरस से संक्रमित छह नए मामले सामने आए। इससे दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या बढ़कर 9,562 हो गइर्ं है, जिनमें 50 फीसदी बच्चे शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications