छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाके में मजबूत की जाएगी सुरक्षा व्यवस्था
नरसिम्हन ने राज्य विधानसभा में बजट सत्र आरंभ होने के अवसर पर कहा कि नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा और व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार अपने सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाने और आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
नरसिम्हन ने बताया कि राज्य सरकार नक्सल प्रभावित इलाके में 23 नए पुलिस थाने बनाएगी और चार नियमित पुलिस चौकियों का पुनर्गठन भी किया जाएगा।
राज्यपाल ने कहा कि हम उम्मीद कर सकते हैं कि नए वर्ष के अवसर पर नक्सल समस्या खत्म हो और प्रभावित इलाकों का पुनíनर्माण हो सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications