क्रोएशिया में जोसिपोविक राष्ट्रपति निर्वाचित
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया कि रविवार को मतगणना के बाद जोसिपोविक को 64.6 प्रतिशत मत हासिल हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी और जागरेब के मेयर मिलान बैंडिक को 35.3 प्रतिशत मत हासिल हुए।
जोसिपोविक के चुनाव प्रचारक इगोर ड्रागोवन ने कहा, "हम जानते थे कि मतों का अंतर बहुत ज्यादा होगा।"
जोसिपोविक को विगत 27 दिसम्बर को हुए पहले चरण के मतदान में बढ़त मिली थी लेकिन उन्हें जरूरी 52 प्रतिशत मत हासिल नहीं हो सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications