रिलायंस की दुकानों पर हमले के लिए छात्र नेता गिरफ्तार
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वामशी चंद रेड्डी को हैदराबाद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। रेड्डी ने ही पिछले गुरुवार की रात राज्यभर में अपने समर्थकों को रिलायंस की दुकानों पर हमला करने के लिए एसएमएस भेजा था। रेड्डी ने यह एसएमएस तब भेजा था, जब एक टीवी चैनल ने पिछले वर्ष सितंबर महीने में हुई आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत के पीछे साजिश से संबंधित एक खबर प्रसारित की थी और साजिश में रिलायंस का हाथ बताया गया था।
वाईएसआर की मौत के पीछे रिलायंस का हाथ होने संबंधी खबर के प्रसारण के बाद राज्यभर में रिलायंस की दुकानों पर हमले किए गए थे। वामशी के खिलाफ हैदराबाद के दो पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए थे। सैदाबाद पुलिस थाने में दर्ज मामले में तो उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन एस.आर.नगर पुलिस थाने में दर्ज मामला गैर जमानती था।
कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष डी.श्रीनिवास ने हमलों में कथित संलिप्तता के लिए वामशी को पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications