पाक में 4,000 मेगावाट बिजली की कमी
ऑन लाइन एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तान में 11,500 मेगावाट बिजली की मांग है जबकि उत्पादन घटकर 7,500 से 8,000 मेगावाट तक पहुंच गई है।
बिजली की कटौती से औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ता बुरी तरह से प्रभावित हैं।
पाकिस्तान इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी (पेप्को) के अधिकारियों ने बताया कि मंगला बांध के द्वारा पानी को 20 जनवरी तक रोकने की वजह से 'इंड्स रीवर सिस्टम'(इरसा) का बिजली उत्पाद ठप्प पड़ गया है। जिसकी वजह से बिजली की किल्लत पैदा हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications