अमर सिंह और रामगोपाल के बीच टकराव समाप्त
इटावा में रामगोपाल यादव ने संवाददाताओं से कहा कि अमर सिंह ने पार्टी से थोड़े ही इस्तीफा दिया है, थोड़ा बहुत तो चलता रहता है। राजनीतिक दल एक परिवार की तरह होते हैं और परिवार में तमाम बर्तन होते हैं जो आपस में टकरा ही जाते हैं। परिवार में कभी-कभार थोड़ी बहुत खटपट चलती रहती है।
यादव ने कहा, "उन्होंने (अमर सिंह) ने मुझे बड़ा भाई कहा है, यानी उन्होंने जब खुद को मेरा छोटा भाई मान लिया तो फिर मतभेद कैसा। अब सब कुछ ठीक हो गया है।"
उन्होंने कहा, "अमर सिंह हमारी पार्टी के बहुत सम्मानीय नेता हैं। वह 24 जनवरी को सैफई महोत्सव के समापन कार्यक्रम में आएंगे और वह हमारे विशेष अतिथि रहेंगे। उन्होंने हमारा आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।"
इससे पहले, सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को इटावा जिले स्थित अपने पैतृक गांव सैफई में दीप जलाकर सैफई महोत्सव की शुरूआत की। यह महोत्सव 24 जनवरी तक चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications