भारत-चीन 2011 में संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित करेंगे
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन और रक्षा आदान-प्रदान की प्रक्रिया तय करने का निर्णय रक्षा सचिव प्रदीप कुमार के बीजिंग दौरे के दौरान लिया गया है।
रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "इन वर्षो के दौरान दोनों देश वर्ष 2011 में चीन में संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित करने की संभावना तलाशेंगे।" इस सैन्य अभ्यास के बाद अगला सैन्य अभ्यास वर्ष 2008 की तरह भारत में आयोजित किया जाएगा।
प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों का एक 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल छह से सात जनवरी तक चीन के दौरे पर था। प्रतिनिधिमंडल ने अन्य अधिकारियों के अलावा चीनी रक्षा मंत्री जनरल लियांग गुआंगली से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की बख्तरबंद इकाई और एकेडमी ऑफ मिलिट्री साइंस का भी दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications