ईरान जाने वाले अमेरिकी पर्यटकों की कड़ी जांच होगी
समाचार एजेंसी मेहर न्यूज के अनुसार ईरान के लोकसभा सदस्य अलादीन बोरौजेर्दी ने रविवार को बताया कि जिस तरह से अमेरिका ईरानी नागरिकों के वहां जाने से पहले पूरी तरह से छानबीन करेगा उसी तर्ज पर ईरान भी अपने यहां आने वाले अमेरिकी पर्यटकों की पूरी जांच करेगा।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले अमेरिकी सरकार ने सभी हवाई अड्डों को निर्देश जारी किया था कि कुछ चयनित देश के यात्रियों की पूरी जांच पड़ताल की जाए, जिनमें ईरान भी शामिल है ।
डेट्रायट में हुए असफल आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने यह निर्देश जारी किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications