रुचिका मामला : सीबीआई ने फिर से राठौड़ के खिलाफ दर्ज किए मामले (लीड-1)
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, "हरियाणा सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम (डीएसपीई) की धारा पांच के तहत दी गईअनुमति के बाद हमने सोमवार को इस संबंध में तीन मामले पुन: दर्ज किए हैं।"
सीबीआई के मुताबिक राठौड़, तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के. पी. सिंह, तत्कालीन उप निरीक्षक प्रेम दत्त और तत्कालीन सहायक उप निरीक्षकों जय नारायण तथा सेवा सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत ये मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें आत्महत्या के लिए उकसाने, हत्या का प्रयास करने और गलत बयान देने से संबंधित मामले हैं।
गौरतलब है कि 12 अगस्त, 1990 को राठौर ने 14 वर्षीय रुचिका के साथ दुर्व्यवहार किया था और इसके तीन साल बाद रुचिका ने आत्महत्या कर ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications