श्रीलंका में 20 वर्ष कारावास की सजा काट रहे पत्रकार को मिली जमानत

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अदालत के अधिकारियों ने कहा कि सात मार्च, 2008 से हिरासत में रहे जे.एस.तिस्सैनायागाम को 50,000 रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया है। लेकिन इसके साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने और देश में बने रहने का आदेश दिया गया है।

तिस्सैनायागामा को पिछले वर्ष 31 अगस्त को नार्थ ईस्टर्न मासिक पत्रिका में वर्ष 2006 और 2007 के बीच कई आपत्तिजनक रिपोर्टों के संपादन के लिए दोषी पाया गया था।

उन्हें आतंकवाद के उद्देश्य से सूचना जुटाने के आरोपों में तथा पत्रिका के लिए प्राप्त हुए अनुदानों से आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने के लिए भी दोषी पाया गया था।

तिस्सैनायागाम को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब अलगाववादी लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम के खिलाफ सैन्य कार्रवाई अपने चरम पर थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+