एंटनी लेंगे जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा (लीड-1)
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, "एंटनी जम्मू क्षेत्र के इलाकों का दौरा करेंगे और इसके बाद एकीकृत मुख्यालय में विभिन्न सैन्य बलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इनमें राज्य पुलिस बल और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के प्रतिनिधि होंगे।"
एंटनी के साथ इस दौरे पर थल सेना अध्यक्ष मेजर जनरल दीपक कपूर, रक्षा सचिव प्रदीप कुमार और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों और आतंकवादियों के बीच रविवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे अखनूर के कनाचक सेक्टर पर गोलीबारी हुई थी। इससे पहले बीएसएफ के जवानों ने इसी सेक्टर में आतंकवादी घुसपैठ की कोशिशें को नाकाम किया था।
इससे पहले, गत बुधवार को श्रीनगर के लाल चौक स्थित एक होटल में दो आतंकवादी घुस आए थे और उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर गोलियां बरसानी आरंभ कर दी थी। यह मुठभेड़ तकरीबन 23 घंटे चली थी। इसके बाद ही दोनों आतंकवादियों को मार गिराने में सीआरपीएफ के जवानों को सफलता मिली।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष दिसम्बर महीने में रक्षा मंत्री ने सीमा पर तैनात भारतीय सेना के 30,000 जवानों को वापस बुलाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि स्थिति में सुधार हुआ तो और सैन्य बलों को वापस बुलाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications