शांति सम्मेलन में यासिन मलिक के खिलाफ कश्मीरी हिंदुओं का हंगामा
जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फंट्र (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मलिक जैसे ही 'कश्मीर समस्या के समाधान की रूपरेखा' विषय पर भाषण देने मंच की ओर बढ़े, वहां मौजूद कश्मीरी पंडितों के समूह ने इस पर आपत्ति जताई। इनका कहना था कि एक आतंकवादी को बोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
दर्जन भर इन प्रदर्शनकारियों ने मलिक के साथ गाली गलौच तक की और उनके ऊपर एक हिंदू लड़की का बलात्कार व हत्या करने का आरोप लगाया।
बाद में मलिक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "अगर किसी ने साबित कर दिया कि मैंने उसका बलात्कार किया और उसकी हत्या की है तो मुझे अदालत के फैसले का इंतजार नहीं है। मुझे यहीं फांसी दे दो।"
उन्होंने कहा, "मैं चाहता रहा हूं कि कश्मीरी पंडित अपने घरों को वापस लौटें। यह मेरी कामना है। उनके बगैर हम अधूरे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications