झारखण्ड भाजपा का असंतोष दिल्ली पहुंचा

झरिया से भाजपा की विधायक कुंती सिंह ने सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और प्रदेश भाजपा में पनप रहे असंतोष से उन्होंने अवगत कराया।

सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "झामुमो के साथ मिलकर सरकार बनाने से आडवाणीजी भी दुखी है। उनका मानना है कि इसका दीर्घकालिक असर भाजपा की सेहत पर पड़ेगा।"

उन्होंने कहा, "मंत्रिपरिषद के गठन में ऊंची जातियों के लोगों तथा महिलाओं को भी पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। पार्टी को भविष्य में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। क्योंकि प्रदेश की 13 फीसदी आबादी उच्च जातियों से हैं और हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कुल 81 में से आठ राजपूत और दो ब्राह्मण नेता चुने गए। मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की मंत्रिपरिषद में इनमें से किसी को जगह नहीं दी गई।"

भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने रविवार को रांची में आईएएनएस से बातचीत में कहा था, "किसी भी उच्च जाति के नेता को मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं कर पार्टी ने बहुत बड़ी गलती की है।"

उल्लेखनीय है कि भाजपा कोटे से चार विधायकों को उपमुख्यमंत्री सहित मंत्री बनाया गया है। इनमें दो जनजातीय, एक दलित और और वैश्य समुदाय से है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+