अमर सिंह इस बार भी मान जाएंगे: दिग्विजय
इंदौर प्रवास पर आए सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, "मैं यहां अमर सिंह को कोई चरित्र प्रमाण पत्र देने नहीं आया हूं। वैसे वह पहले भी तीन बार सपा से इस्तीफा देने के बाद मान चुके हैं। अब चौथी दफा उन्होंने इस्तीफा दिया है। इस बार भी मान जाएंगे।"
भारतीय हॉकी टीम में चल रहे ताजा विवाद पर उन्होंने कहा कि हॉकी संघ को इसे जल्दी सुलझा लेना चाहिए। हॉकी के गिरते स्तर में सुधार की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ियों को करोड़ों रुपए मिलते है और हॉकी खिलाड़ी को मात्र मूंगफली खाने लायक पैसे।
दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष नितिन गडकरी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का मुखौटा बताते हुए कहा कि वह संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत की मर्जी के मुताबिक काम करेंगे। वास्तव में वह भागवत के रबर स्टांप हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications