बिहार में एक बैंक से 26 लाख रुपये की लूट
पटना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र से सोमवार को अज्ञात लुटेरे एक बैंक से 26 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार भोजपुर जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के नजदीक स्थित ओरियंटल बैंक में सोमवार को दिन में करीब 12 बजे 8-10 लोग आए और बैंक में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कब्जे में लेकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद सभी कैश काउंटरों से रुपये लेकर फरार हो गए।
भोजपुर के पुलिस अधीक्षक सुधांशु कुमार ने बताया कि लुटेरों के हाथ करीब 26 लाख रुपए लगे हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुर शहर से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है और शहर से निकलने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है।
कुमार के मुताबिक इस मामले की एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज करा दी गई है व पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications