सेंसेक्स 13.58 अंक लुढ़का, निफ्टी में 4.65 की तेजी (राउंड अप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 13.58 अंकों (0.08 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,526.71 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,776.57 के उच्चतम और 17,500.79 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 4.65 अंकों (0.09 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,249.40 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 5287.20 के उच्चतम और 5227.80 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 62.42 अंकों(0.90 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,008.42 पर बंद हुआ। बीएसई का स्मालकैप सूचकांक 156.75 अंकों (1.80 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,854.39 पर बंद हुआ।
बीएसई में रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.57 फीसदी की तेजी जबकि तेल एवं गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications