शांति समझौता चाहता है उत्तर कोरिया
सियोल, 11 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने सोमवार को उस संघर्ष विराम समझौते की जगह एक शांति समझौते का प्रस्ताव किया है, जिसके कारण वर्ष 1950 से 53 तक चला कोरियाई युद्ध समाप्त हो सका था।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्योगयांग में विदेश मंत्रालय ने छह राष्ट्रों की बातचीत शुरू होने के पहले उत्तर कोरिया के खिलाफ लगाए गए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को भी हटाने की मांग की है। छह राष्ट्रों की इस बातचीत का मकसद उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम को समाप्त करना है।
सरकारी मीडिया द्वारा जारी एक बयान में विदेश मंत्रालय ने आग्रह किया है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच विश्वास बहाली के लिए एक शांति समझौता हर हाल में किया जाना चाहिए।
बयान में यह भी कहा गया है कि इस तरह की विश्वास बहाली से प्रस्तावित छह राष्ट्रों की परमाणु वार्ता में भी मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications