भोपाल में व्यापारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगाई
पुलिस के अनुसार सोमवार को करौंद कृषि उपज मंडी में भू-खंडों की नीलामी की जाना थी। नीलामी के दौरान वहां पहुंचे नव बहार सब्जी मंडी के व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया। इसी पर उनकी पुलिस से झड़प हो गई। कुछ ही देर मे व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी और एक कार में आग लगा दी।
पुलिस ने प्रदर्शनकारी व्यापारियों पर आंसू गैस छोड़ी और लाठी चार्ज किया। करौंद मंडी क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस तैनात है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications