जयललिता ने की दोनों मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग

चेन्नई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने राज्य सरकार के उन दो मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग की है जिन्होंने बम हमले का शिकार बनने के बाद सड़क पर दम तोड़ रहे पुलिसकर्मी तक सहायता नहीं पहुंचाई।

राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला के अभिभाषण पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए जयललिता ने कहा, "इस सरकार से मैं कुछ आग्रह करना चाहती हूं। स्वास्थ्य मंत्री एम. आर. पेनीरसेल्वम और खेल मंत्री टी. पी. एम. मोहिदीन खान को बर्खास्त किया जाए। उस जिलाधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई हो जो पुलिसकर्मी को दम तोड़ते देखता रहा। पुलिसकर्मी के परिजनों को सात लाख की बजाय 10 लाख रुपये दिए जाए।"

उन्होंने कहा, "प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत चिंताजनक बनी हुई है। लोग कतई सुरक्षित नहीं है। आए दिन हत्या, बलात्कार, डकैती और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हम जिस पुलिसकर्मी का जिक्र कर रहे हैं उसकी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।"

उल्लेखनीय है कि तिरुनेलवली जिले में गुरुवार दोपहर अपराधियों के एक गिरोह ने उपनिरीक्षक आर. वेतरिवल पर हमला कर दिया था। जब पुलिसकर्मी जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था तो उस वक्त पेनीरसेल्वम और मोहिदीन खान का काफिला वहां से गुजर रहा था लेकिन घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल पहुंचाने की बजाए दोनों मंत्री और उपस्थित पुलिस अधिकारी निष्क्रियता के साथ एंबुलेंस आने का इंतजार करते रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+