सैम पित्रोदा उड़ीसा के विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे
भुवनेश्वर, 11 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के अध्यक्ष सैम पित्रोदा 16 जनवरी को उड़ीसा के प्रतिष्ठित रावेनशॉ विश्वविद्याालय में व्याख्यान देंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर से 25 किलोमीटर दूर कटक स्थित परिसर में आयोजित व्याख्यान श्रृंखला का तीसरा व्याख्यान देंगे।
ब्रिटिश अर्थशास्त्री एवं श्रमिक नेता लॉर्ड मेघनाद देसाई ने वर्ष 2008 में पहला व्याख्यान दिया था। उनके बाद 2009 में दूसरा व्याख्यान पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल शंकर रायचौधरी ने दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications