उड़ीसा इस्पात संयंत्र में विस्फोट, 6 घायल
संयंत्र के उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) रहमान खान ने बताया, "यह विस्फोट स्पायरल वेल्डिंग प्लांट में हुआ। कुछ कामगार वेल्डिंग कर रहे थे तभी बॉक्स में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में छह लोग घायल हो गए।"
सभी घायलों को राउरकेला के इस्पात जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संयंत्र पर एक महीने के भीतर यह दूसरा हादसा है। इससे पहले गत तीन जनवरी को यहां ब्लास्ट फर्नेस से जहरीली गैस का रिसाव होने से कम से कम आठ लोग बीमार पड़ गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications