न्यूजीलैंड में मिला रहस्मय समुद्री जीव
इस जीव को एथेनॉल में रख राष्ट्रीय जल एवं वायुमंडलीय अनुसंधान संस्थान (एनआईडब्ल्यूएआर) में सुरक्षित रखा गया है। समझा जा रहा है कि इस जीव को धरती पर इससे पहले कभी नहीं देखा गया था।
एनआईडब्ल्यूएआर के वैज्ञानिक निम्ह किल्गेलेन बताया कि संस्थान के वैज्ञानिकों ने जीव को न्यूजीलैंड के पूर्वोत्तर द्वीप पर वर्ष 2002 में ही पाया था लेकिन पहले के कर्मचारियों को यकीन ही नहीं हुआ कि यह एक नया जीव है।
पिछले साल कर्मचारियों ने संस्थान में पुर्नगठन कार्य के दौरान सभी संग्रहित 100,000 चीजों को दर्ज कर रहे थे तभी उनकी नजर उस पर पड़ी।
एनआईडब्ल्यूएआर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि समुद्र से पाया गया यह जीव विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications