20वें अंतराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा ले रहे हैं 34 देश

अहमदाबाद, 11 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में सोमवार को शुरू हुए 20वें अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 'उत्तरायण' में ब्रिटेन, ग्रीस, लिथुआनिया, सिंगापुर, मलेशिया और जर्मनी सहित कुल 34 देशों के पतंगबाज हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका विधिवित उद्घाटन किया।

इस महोत्सव में पेशेवर पतंगबाजों के साथ-साथ शौकिया तौर पर पेंच लड़ाने वाले लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अलग-अलग देशों की दीर्घा से विभिन्न आकारों वाली पतंगे उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय लोग बड़े उत्साह के साथ पतंगों के बीच होने वाली आकर्षक दांवपेंच का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं।

सिंगापुर की दीर्घा से महिला के आकार वाली पतंग सबके आकर्षण का केंद्र बनी रही जबकि इंडोनेशिया की दीर्घा से चील के आकार वाली पतंग ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इक्वाडोर की दीर्घा से अचरज से भरी काले रंग की पतंगों को ऊपर उठते देख स्थानीय लोग काफी हैरान रह गए।

इनके अलावा अहमदाबाद के आसमान में सोमवार को डॉल्फिन और तितली के आकार वाली बहुरंगी छोटी-बड़ी पतंगे उड़ती देखी जा सकती हैं। इस महोत्सव का समापन 14 जनवरी को होगा। इस दिन देश के कई अन्य हिस्सों में भी पतंग उड़ाई जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+