जम्मू एवं कश्मीर में शीत लहर का ्रप्रकोप जारी
मौसम विभाग कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 20 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक यहां मौसम शुष्क रहने और में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान व्यक्त किया है।
घाटी में 21 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक की अवधि को 'चिल्ला कलां' कहा जाता है और इस दौरान यहां सबसे ज्यादा सर्दी रहती है। इसी दौरान कश्मीर की पहाड़ियों के बारहमासी जलाश्य बर्फ से पट जाते हैं जिनकी वजह से गर्मियों में पानी की धाराएं बनी रहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications