गणतंत्र दिवस पर सैनिकों के लिए स्पाइज जेट की रियायती सेवा
इस छूट का लाभ सेवानिवृत्त रक्षाकर्मी, अर्ध सैनिक बलों के जवान और उनके परिवार के लोग भी उठा सकते हैं।
स्पाइसजेट के प्रमुख व्यावसायिक अधिकारी सम्युक्थ श्रीधरन ने सोमवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा, "गणतंत्र दिवस के मौके पर हमने 60 दिनों के लिए अपने जवानों और उनके परिवारवालों के लिए यह छूट घोषित की है। इस पेशकश से हमारे जवानों के लिए अपने परिवार तक पहुंचना आसान होगा। साथ ही उन्हें किफायती विमानन सेवा का भी लाभ मिलेगा। ऐसा कर हम समाज में अपने जवानों के योगदान को लेकर उनके प्रति आभार प्रकट करना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा कि रक्षाकर्मी स्पाइसजेट डॉट कॉम के जरिए इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। यात्रियों को विमानन में सवार होने से पहले अपना परिचय पत्र दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि टिकटों की बुकिंग असीमित संख्या में करायी जा सकती है। साथ ही कंपनी की कई उड़ानों की बुकिंग भी कराई जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सेवा।












Click it and Unblock the Notifications