'अस्त्र' मिसाइल का 2 बार सफल परीक्षण (लीड-2)
राजधानी भुवनेश्वर से करीब 230 किलोमीटर दूर स्थित चांदीपुर परीक्षण स्थल से सुबह करीब 9.45 बजे इस मिसाइल का पहला परीक्षण किया गया। इसके बाद दोपहर 12.06 बजे दूसरा परीक्षण किया गया।
आईटीआर के निदेशक एस. पी. दाश ने आईएएनएस को बताया, "यह बहुत अच्छी उड़ान रही।"
अस्त्र एक अत्याधुनिक सामरिक मिसाइल है जिसे हैड-ऑन मोड पर 80 किलोमीटर और टेल-चेज मोड पर 20 किलोमीटर की दूरी पर ध्वनि से तेज गति वाले शत्रु के विमान को रोकने के लिए बनाया गया है।
यह मिसाइल वायु सेना के लड़ाकू विमानों सुखोई एसयू-30 एमकेआई, मिराज 2000एच, मिराज 2000, मिग-29, मिग-21 बिसन और तेजस के मद्देनजर बनाई गई है। यह मिसाइल नौसेना के लड़ाकू विमान सी हैरियर के लिए भी उपयुक्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications