बिहार में ग्रामीणों ने पोलियो अभियान का बहिष्कार किया
सारण जिले के प्रतापपुर और फतेहपुर पंचायत के हजारों लोगों ने विद्युत आपूर्ति में कमी के कारण अपने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने से इंकार कर दिया।
प्रतापपुर गांव के निवासी रामेशर सिंह ने कहा, "विद्युत आपूर्ति में कमी के मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए पोलियो उन्मूलन अभियान का बहिष्कार किया गया। गत कुछ महीने से गांव में बिजली नहीं है।"
एक अन्य ग्रामीण मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि जब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होती है तब तक हम विरोध करते रहेंगे। पिछले साल नवंबर में भी ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति में कमी के विरोध में 36 घंटे तक सड़क मार्ग जाम की थी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में बिहार में पोलियो के सबसे अधिक मामले प्रकाश में आए थे। राज्य में गत वर्ष पोलियो के 115 नए मामले सामने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications