2.4 करोड़ चीनियों को नहीं मिलेगी दुल्हन!
समाचार पत्र 'चाइना डेली' की सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में बच्चियों की जन्म दर कम है। अखबार ने 'चाइनीज एकैडमी ऑफ सोशल साइंस' (सीएएसएस) के हवाले से कहा कि ऐसी स्थिति में अधिक उम्र की महिलओं और कम उम्र के पुरुषों की शादियां अधिक होंगी।
सीएएसएस से जुड़े यान हुआ ने कहा, "बीते 20 वर्षो में लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है। युवा पीढ़ी दूसरा बच्चा नहीं पैदा करना चाहती या बगैर बच्चे के ही रहना चाहती है।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि कई लोग ऐसे हैं जो पुत्र पैदा होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। चीन के ग्रामीण इलाकों में बच्चियों को पैदा होने से रोकने के लिए गर्भपात कराने की कुरीति भी बढ़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications