रबी की फसल अच्छी होने की संभावना : शर्मा
मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा है कि आगामी रबी फसल अच्छी होने की संभावना है जिससे खाद्य पदार्थो की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लग सकेगा।
शर्मा ने कहा, "हमें उम्मीद है कि रबी की फसल अच्छी होने के साथ ही खाद्य पदार्थो की कीमतों में गिरावट आएगी। ऐसी स्थिति नहीं है कि हम गेहूं और चावल का निर्यात करें।"
भारत की वार्षिक खाद्य महंगाई दर पर आधारित देश की वार्षिक खाद्य महंगाई दर 26 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह के समय 18.22 प्रतिशत थी। विगत 52 सप्ताहों दौरान आलू की कीमत में 110 प्रतिशत, दाल की कीमतों में 42.21 प्रतिशत और प्याज की कीमतों में 40.07 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications